Friday, December 6, 2019

ओ! डॉ० रेड्डी, वहीं हुआ एनकाउंटर जहाँ हुआ था जघन्य अपराध

श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage : GMC) 
नई दिल्ली/भारत। हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर में पशु चिकित्सक ‘प्रीति रेड्डी’ (बदला हुआ नाम) के साथ गैंगरेप कर निर्मम हत्या करने वाले चारों आरोपित पुलिस द्वारा गुरुवार (दिसंबर 5, 2019) की देर रात एनकाउंटर में मारे गए। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एनकाउंटर उसी जगह पर हुआ, जहाँ उन दरिंदों ने पीड़िता के शव को जलाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार की देर रात पुलिस पूरे क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए चारों आरोपितों को एनएच-44 पर लेकर गई थी। लेकिन, वहाँ पर चारों पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने चेतावनी देते हुए उन्हें रोका लेकिन वो भागते रहे। अंततः पुलिस ने उन पर गोली चला दी और मौका-ए-वारदात पर ही उन्हें वहीं ढेर कर दिया। खुद तेलंगाना के पुलिस कमिश्नर ने इस खबर की पुष्टि शुक्रवार की सुबह की है।
उल्लेखनीय है कि गैंगरेप की सूचना के बाद से ही पुलिस ने शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर अपनी रिमांड में रखा हुआ था। देश के चारों ओर से इन्हें फाँसी दिए जाने की माँगे उठ रहीं थी। पीड़िता की माँ की तो यहाँ तक मांग किया था कि जिस तरह इन दरिंदों ने उनकी बेटी को जलाया है, बिलकुल उसी तरह से इन्हें भी जलाया जाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले आरोपितों के परिवारों ने साफ कहा था कि उनके बेटों को अगर मौत की सजा दी जाती है तो वे विरोध नहीं करेंगे। एक आरोपित के परिवार की ओर से कहा गया कि जो अपराध उन्होंने किया उसके लिए उन्हें या तो फाँसी दी जानी चाहिए या फिर जिंदा ही जला देना चाहिए। आरोपित सी चेन्ना केशवुलु की माँ ने स्थानीय मीडिया से कहा था, “मेरी खुद की भी एक बेटी है, मैं मृतक लड़की के परिवार का दर्द समझ सकती हूँ”। उन्होंने कहा कि इस हैवानियत भरे कृत्य के लिए उनके बेटे को फाँसी दे दी जानी चाहिए या फिर जिंदा जला दिया जाना चाहिए था।

No comments:

Post a Comment