अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा विशेश्वरगंज में गरीबों को 8दिन से लेनदेन प्रभावित हो रहा है। पैसों के अभाव में पूरी तरीके से लोगों का कार्य नहीं हो रहा है पैसों के लिए परेशान लोगों ने सेंट्रल बैंक के बैंक मित्र अनिल कुमार दुबे व अनूप कुमार भारती अपने ग्राहक सेवा केंद्र से ग्राहकों को लेनदेन की सुविधा दी जा रही है।
शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा विशेश्वरगंज में लेन-देन का काम नहीं हुआ शाखा प्रबंधक राजेश बाबू ने बताया कि बीते गुरुवार को विभाग द्वारा इंजीनियर भेजे गए थे जिन्हें यूपीएससी से लेकर नेटवर्क की पूरी व्यवस्था जलने की बात बताई सारे सिस्टम को इंजीनियर खोलकर यह कहकर लखनऊ उठा ले गए कि सोमवार को सिस्टम ठीक कराकर लाया जायेगा तब जाकर बैंक का कार्य शुरू हो पाएगा। पैसा निकालने आए अफसर अली निवासी महादेव पर्सिया ने बताया कि उन्हें अति आवश्यक कार्य के लिए मोटी रकम की आवश्यकता थी जिसके लिए 5 दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं किंतु ने हर बार निराशा हाथ लग रही है। जिससे उनका कार्य पूरी तरीके से बाधित है। इसी प्रकार क्षेत्र के सैकड़ों लोग सुबह से शाम तक बैंक के चक्कर लगाकर वापस लौटने पर मजबूर है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक राजेश बाबू ने बताया कि सिस्टम में बड़ी खराबी होने के कारण पूरा सिस्टम उठा ले कर चले गए हैं सोमवार तक सिस्टम लाकर लगाएंगे इसके बाद बाल होने की उम्मीद जताई गई।

No comments:
Post a Comment