गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। यूपी के जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर मे उप जिलाधिकारी हरिओम शर्मा ग्राम जमुनिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, कलीनगर उप जिलाधिकारी को स्वास्थ्य केन्द्र मे ताला लटका मिला, गांव में पूछताछ करने पर पाया गया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते हैं और काफी शिकायतें भी प्राप्त हुई।
इस पर उपजिलाधिकारी हरिओम शर्मा ने डॉक्टर को फटकार लगाकर तलब कर दिया, तथा समय पर केंद्र खुलने एवं व्यवस्थाओं को सुधारने के दिशा निर्देश दिए।


No comments:
Post a Comment