Saturday, December 14, 2019

गंदगी देखकर नाराज हुए एसडीएम, सुधार करने को कहा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कस्तूरबा आश्रम पद्धति विद्यालय गुलाल पुरवा विकासखंड  बलहा  का औचक  निरीक्षण उप जिलाधिकारी नानपारा रामआसरे वर्मा ने किया  निरीक्षण में उन्होंने साफ सफाई अच्छी तरह न देख नाराजगी जताई खाने की गुणवत्ता में भी कमी पाई गई जिस पर  संबंधित वार्डन  श्रीमती रचना मिश्रा को अच्छी तरह साफ सफाई  कराने तथा खाने की गुणवत्ता  मीनू के अनुसार कराने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने बच्चों की शिक्षा स्थिति का भी जायजा महिला टीचर से जानकारी करा कर लिया।

No comments:

Post a Comment