Monday, December 9, 2019

अकेली महिला के साथ छेड़छाड़, तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं

सर्वेश श्रीवास्तव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
मोतीपुर/बहराइच (उ0प्र0)। पूरा मामला तहसील मोतीपुर थाना मोतीपुर क्षेत्र का है।जहाँ शादीशुदा  महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है,खबर के अनुसार सोंगवा निवासिनी ने थाने पर तहरीर देकर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए 2 लोगों को नामजद किया है तहरीर के मुताबिक राजेश यादव पुत्र शारदा यादव निवासी सोंग वा व साजिद बेग पुत्र  मकसूद बेग पर आरोप लगाया गया है कि पति के बाहर मजदूरी करने जाने का फायदा उठाकर विपक्षी दो लोगों ने छेड़खानी की पीड़िता के विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए लात मुक्का व थप्पड़ों से मारा-पीटा व जानमाल की धमकी देकर चले गए, बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति अधिकतर बाहर रहता है उसी का नाजायज फायदा उठा कर यह लोग आए दिन पीड़िता को छेड़ते रहते हैं जिसकी कई बार पीड़िता ने शिकायत भी की है बावजूद मोतीपुर थाने पर संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment