Wednesday, December 18, 2019

एसडीएम और नायब तहसीलदार ने गरीबों को बांटे कंबल

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र में पड़ रही शीत लहरी  को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी नानपारा रामअसारे वर्मा ने  प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई और गरीबों को कंबल का वितरण किया एसडीएम ने तहसील में समाधान दिवस के बाद गरीबों को बांटे कंबल दूसरी ओर नायब तहसीलदार नानपारा मनीष कुमार वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल चल कर गरीबों की पहचान कर उन्हें कंबल दिए नायब तहसीलदार ने रुपईडीहा रोड मुख्य मार्ग, जर्दा ,नवाबगंज , ग्राम दुर्गापुर ,गंगापुर ,मंगलनाथ मंदिर, क्षेत्र आदि स्थानों पर देर शाम तक चलकर  मंगलवार को दर्जनों गरीब असहाय लोगों को कंबल ओढ़ा कर शीत लहरी में जाड़े से बचाव में सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment