Monday, December 23, 2019

जलीय जीवों की सुरक्षा हेतु की गई गंगा घाटों पर साफ सफाई

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। बिठूर तीर्थ पर जलीय जीवो की सुरक्षा मां गंगा की स्वच्छता ही सेवा के तहत वर्षों से निस्वार्थ सेवा करते चले आ रहे गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार की तरह रविवार भी बिठूर तीर्थ के गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान इस महाअभियान में ब्रह्मा व्रत घाट तुलसी राम घाट महिला घाट बारादरी घाट पत्थर घाट भज्जू घाट गोदारा घाट सहित गंगा में पड़ा कूड़ा कचरा पॉलिथीन आदि को मां गंगा से बाहर निकाला गया गंगा घाटों की की गई साफ-सफाई एवं वही तीर्थ पर मौजूद तीर्थ यात्रियों व पंडा समाज के लोगों से मां गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी न करने की अपील भी की गई इस मौके पर बच्चा तिवारी राजू बाबा कल्लू मिश्रा गोलू सिंह लालजी अवस्थी शशांक शुक्ला शिव कुमार पांडे क्षमा कांत गोलू पिंकी अखिलेश सक्सेना रामविलास अनिल निषाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment