Tuesday, December 17, 2019

स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाता कानपुर नगर निगम

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। कानपुर जोन नं 3 के अन्तर्गत वार्ड नं 39 के भैरव बाबा पार्क ढकना पुरवा में मकान नं 133/214 के सामने भीषण गंदगी एवं कूड़े का अम्बार लगा हुआ है जिससे क्षेत्र में भीषण समस्या एवं बीमारी का खतरा उत्पन्न हो गया है तथा इससे पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिस कारण क्षेत्रीय लोगों में जोनल अधिकारीयों और नगर निगम के लोगों के खिलाफ काफी गुस्सा भरा हुआ है।उपरोक्त समस्या के सम्बन्ध मे जोनल अधिकारी को समस्या से अवगत कराया जा चुका है पर अभी तक कोई भी सफाई का कार्य नहीं हुआ है जिस कारण क्षेत्रीय लोगों को नरकीय जिंदगी जीना पड़ रहा है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है।

No comments:

Post a Comment