Wednesday, December 18, 2019

किसानों को दिया गया निशुल्क खाद बीज एवं कृषि उपकरण

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार  को 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट  शैलेश कुमार के नेतृत्व मे  नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम-2019 के तहत हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज बाबागंज मे सीमा क्षेत्र के किसानो को बीज, खेती के उपकरण व सीमा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेड, स्टूल, बेड साइड लाकर व थ्री सीटर प्रतीक्षा कुर्सियां वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रशीद  रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। कार्यक्रम मे हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज के बच्चों ने मुख्य अतिथि का स्वागत गीत से स्वागत कर सांस्कतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मे उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. वसी , प्रभारी सीएचसी चरदा डॉक्टर अर्चित, वाहिनी के डॉक्टर  के. डी. कामले, डॉक्टर नवीन भी उपस्थित रहे।
नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम-2019 के के तहत सीमा क्षेत्र के 75 किसानो को खेती के लिए फावड़ा, खुरपी, तस्ला व दराती 25 किसानो को खेत दवा चीड़कने के लिए अति सहायक आटोमैटिक स्प्रे मशीन ,30 किसानो को गेहूं के बीज वितरित किए गए तथा सीमा क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों रूपईडीहा, बाबागंज, नवाबगंज, के प्रत्येक को एक-एक  थ्री सीटर स्टील कुर्सी, बेड साइड लाकर, व रिवॉल्विंग स्टूल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमनहा को दो-दो का सेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के आदेशानुसार "भारतीय संविधान मे निहित मूल एंव नागरिक कर्तव्यों के प्रति लोगों को मिथिलेश नंदनी रेशमा आरिफ़ महाविद्यालय के प्रवक्ता सईद अहमद के द्वारा जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रशीद ने एसएसबी के कार्य की सराहना करते बताया कि जब फ़ौजी बॉर्डर पर  जागते तभी हम चैन से सो पाते और लद्दाख जैसी जगहों पर ज़ीरो तापमान मे भी  फ़ौजी ड्यूटी करते हैं।
        इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना अभियान , नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम , कम्युनिटी वेलफेयर निशुल्क मानव व पशु चिकत्सा शिविर का आयोजन के माध्यम से सीमा क्षेत्र के लोगों के विकास एंव उत्थान के लिए कार्य करती रहती है जिससे कि लोगों मे एसएसबी व देश के प्रति सौहार्द बना रहे। अंत मे उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने वाहिनी की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर कुल  130 किसान व चार प्राथमिक स्वस्थ केंद्र लाभवंत  हुए। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज के प्रबंधक हाजी मोहम्मद अनवर, जे. के. त्रिपाठी, संदीप कुमार,इमरान अंसारी, प्राचार्य शिवपूजन वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों सहित भारी संख्या मे ग्रामीण व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment