प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मंडल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच, उ0प्र0। शहर के झिंगहाघाट स्थित मौनी बाबा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।भक्त भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे है।भागवत कथा में क्षेत्रीय व सुदूर इलाकों से श्रोता देर रात तक कथा स्थल पर जुटे रहते है।भागवत कथा में आए पात्रों का झांकी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण भी किया जा रहा है।वृन्दावन,मथुरा से आए कथा वाचक व्यास दीपक कृष्ण गोस्वामी के मुखार बिन्दु से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है जिसमें श्रोता देर रात तक गोता लगा रहे है।कथा के छठे दिन कथा वाचक ने भगवान कृष्ण की माखन चोरी एवं महारास लीला का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि रास लीला काम लीला नही है बल्कि रास लीला समूह के साथ खुशी मनाना है।भगवान ने सोलह हजार एक सौ आठ रूप धारण किये और सभी गोपियों को कन्हैया के रूप में दर्शन दिया।महारास में भोले शंकर भी गोपी बनकर।आगे कथा में उन्होंने कहा कि भगवान सर्वव्यापी है ।उद्धव चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने ज्ञान रूपी पर्दे को हटाकर उद्धव ने प्रेम का रंग चढ़ा दिया क्योंकि भगवान प्रेम के भूखे है।बिना प्रेम के ज्ञान बेकार है।
कथा में भगवान मथुरा से द्वारिका पहुँचे जहां बलराम जी का विवाह रेवती जी के साथ तथा भगवान कृष्ण का विवाह रुक्मिणी जी के साथ का प्रसंग श्रोता को सुनाया जिससे भक्त भाव विभोर हो उठे पूरा पंडाल भगवान के जयघोष से गूंज उठा।दूर दराज क्षेत्र से आए श्रोता भगवान के विवाह समारोह प्रसंग में झूमते नाचते दिखायी दिए।कथा में सुदामा चरित्र के बारे में बताते हुए गरीब, निर्धन, दरिद्र के तथ्यों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सुदामा भगवान कृष्ण के परम मित्र थे जिनके पास कृष्ण जैसा मित्र हो वह कभी निर्धन नही हो सकता। भागवत में राजा परिक्षित मोक्ष,शुकदेव विदाई की कथा भी बतायी गयी।भागवत कथा का रसपान करने में देर रात तक श्रद्धालु कथा स्थल पर मौजूद रहे।सोमवार को कथा समापन के मौके पर हवन व पूर्णाहूति के बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया। भागवत कथा में मौनी बाबा के संत स्वामी साधनानंद सरस्वती,स्वामी सर्वानन्द सरस्वती, यजमान राम शंकर गुप्ता व श्रीमती उषा गुप्ता ,सुशीला गुप्ता,समाजसेवी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, अजय शुक्ला, सचिन श्रीवास्तव, शैलेंद्र गुप्ता, महिमा श्रीवास्तव, राम समुझ यादव, सुमिरन यादव सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी व दूर दराज से आए श्रोता कथा स्थल पर मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment