Monday, December 9, 2019

ब्लॉक के एपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज

प्रमोद ठठेर (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
शिवपुर, बहराइच (उ0प्र0)। दो एपीओ और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास खंड  शिवपुर में तैनात दो एपीओ और कम्प्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत से मनरेगा मजदूरी का 9.81 लाख रुपये हुजूरपुर ब्लॉक के खाते में भेजा गया था। महिला मजदूर की शिकायत पर बीडीओ की जांच में हुआ खुलासा हुआ है। लेखाकार की तहरीर पर खैरीघाट थाने में मनरेगा के दो एपीओ और ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ महसी को जांच की जिम्मेदारी मिली है।

No comments:

Post a Comment