Sunday, December 29, 2019

कई पोलिंगबूथों पर लगा रहा ताला, बीएलओ गायब, मतदाता लौटे

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुसार रविवार को पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया और नये मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने संशाधन कराने और नाम  कटवाने का अवसर दिया गया नगर के राहत जनता इण्टर कालेज मैं 10  बूथ हैं जिनमें  182 पर  नवनीत सिंह  बीएलओ नहीं मिले  फोन करने पर बताया  कि वह दिल्ली में है  उन्हें आज ही बताया गया बीएलओ हैं वह 3  जनवरी को दिल्ली से वापस पहुंचेंगे।
          सआदत इण्टर कालेज, शंकर इण्टर कालेज, नगर पालिका परिषद  नानपारा प्राइमरी स्कूल नानपारा, गल्ला मंण्डी आदि स्थानों पर अधिकांश बीएलओ देखे गए कई बूथों के बी0एल0ओ0 नदारत रहे। साधन सहकारी समिति के मतदान केंद्र और रामलीला चबूतरा स्थित मतदान केंद्र पर ताला लगा था  बताया जाता है कि शीत लहरी के कारण तमाम अध्यापक जो निर्वाचन में लगे है। वह मुख्यालय पर नही है। जिससे बूथो पर नही पहुचे तमाम मतदाता इसके लिए वापस होते रहे।  दूसरी ओर सपा कार्यकर्ता  नौशाद अली ने बताया  अपने नाम सहित तमाम  नामों को बढ़वाने के लिए आवेदन  कराना था  बीएलओ नहीं मिले। ग्रामीण क्षेत्रो में तमाम बूथो पर बी0एल0ओ0 नही पहुचे। 
          ग्राम सिसवारा, लाल बोझी, लखैय्या कलां, परसा आदि में मतदाता चक्कर लगाकर वापस हो गये। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा का कहना है कि जांच कराकर कड़ी कार्यवाही  की जाएगी।

No comments:

Post a Comment