कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच शिवसेना के पदाधिकारियों ने महिलाओं पर बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने और बलात्कार पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने को सुनिश्चित करने के संबंध में एक अग्रहपत्र भारत के प्रधानमंत्री के नाम पर प्रशासन को सौपा !
जिसमे शिवसेना की प्रमुख मांगे है -
(1) पूरे देश में महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष एजेंसी का गठन हो ,जो सिर्फ महिलाओं से सम्बंधित अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य करे !
(2) न्यायपालिका में रिक्त पड़े न्यायाधीशों के पदों को शीघ्र भरा जाये !
(3) प्रत्येक जिले में कम से कम 5 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट हो जिसमे सिर्फ महिलाओं से सम्बंधित मामले सुने जाए !
(4) बलात्कार से सम्बंधित प्रत्येक मामले में विवेचना और विचारण में एक निश्चित समय सीमा तय हो !
(5) डा प्रियंका रेड्डी के गुनाहगारो को शीघ्र फांसी दी जाए !
इस अवसर पर बहराइच शिवसेना के जिला प्रमुख मनोज कुमार सिंह ,जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता ,किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी , युवा सेना बहराइच के जिला अध्यक्ष ब्रजभूषण रस्तोगी ,युवा सेना के महासचिव महाकाल श्रीवास्तव ,छात्र सेना के जिला अध्यक्ष अभय शर्मा 'ब्रह्मा ' छात्र सेना के जिला सचिव आशीष कश्यप ,विपिन तिवारी ,हरीश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment