Wednesday, December 25, 2019

धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेयी जी का जन्मदिन

राहुल जायसवाल (NNI Coverage सं0सू0)
महसी, बहराइच (उ0प्र0)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस पर श्री राम जानकी मंदिर महाराजगंज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि महसी विधायक माननीय सुरेश्वर सिंह जी रहे जिसमें विधायक जी के द्वारा गरीब लोगों में कंबल वितरण किया गया।
इस मौके पर महसी मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, तेजवापुर मंडल अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार बाजपेई, सेक्टर संयोजक श्री शिव भगवान गुप्ता एवं बूथ अध्यक्ष राहुल जायसवाल, रविंद्र गुप्ता और मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment