गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। संजीव प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही राकेश गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हो गए हैं। संजीव प्रताप सिंह के नाम की घोषणा आज लखनऊ से 59 जिलों के जिला अध्यक्षों की जारी सूची में प्रदेश के चुनाव अधिकारी ने लिखित सूची में दी गई। संजीव प्रताप सिंह अभी तक जिले में महामंत्री का दायित्व निर्वाह कर रहे थे। वे लखनऊ में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के साथ है। जनपद वापसी पर उनका भव्य स्वागत होगा। सोशल मीडिया पर उन्हें आधी रात में बधाइयां मिलने का क्रम शुरू हो गया है।

No comments:
Post a Comment