कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल, बहराइच (उ0प्र0)। नगर के फातमा गर्ल्स इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच के जिला कमिश्नर श्रीमती मधु चौधरी रही। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की स्काउट गाइड प्रभारी बबिता श्रीवास्तव ने किया गया।उदघाटन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती मधु चौधरी ने छात्राओं का उत्साह बर्धन करते हुए कहा कि स्काउटिंग गाइड जीवन जीने की एक कला है, जिससे आत्म विश्वास बढ़ता है। विद्यालय की प्रधाचार्य तरन्नुम फात्मा ने छात्राओं को स्कॉट गाइड के बारे में जानकारी दी।
स्काउट गाइड के प्रशिक्षक क़ायमा इस्लाम व कल्लन इदरीसी ने शुभारंभ के बाद छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, शिविर नियम, स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा टोली विधि स्काउटिंग गाइड का इतिहास आदि के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधाचार्य तरुन्नम फात्मा, कनीज फात्मा, बबिता श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, शाहीन बेगम, जेबा, रिफत फात्मा, अंशु सिंह, सीमा सिंह, एजाज अब्बास तथा छात्राए मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment