अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विधानसभा पयागपुर के मण्डल हुजूरपुर के ग्राम सभा निबुई कला में बाबा भूतेश्वरनाथ परिसर में कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधानसभा संयोजक भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषि सम्बंधित विभिन्न प्रदर्शनी लगाई गई थी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों को सरकारी योजनाओं का सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ता भी सदैव तत्पर रहते हैं। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा हमारी सरकार में देशद्रोहियों की सांसें निकल रही हैं देश द्रोही भाजपा सरकार को पचा नही पा रहे हैं। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी डॉ महेंद्र पाठक जी निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष श्री हरेन्द्र विक्रम सिंह जी मण्डल अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश यादव जी वरिष्ठ नेता डॉ दीना नाथ मिश्र जी सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र वर्मा जी प्रधान निबुई कला श्री तीरथ यादव जी प्रधान श्री अंग्रेज सिंह जी मण्डल उपाध्यक्ष श्री जटाशंकर तिवारी जी क्रय विक्रय समिति पयागपुर के उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह जी श्री धर्मेंद्र मिश्र जी युवा मोर्चा के भाई दुर्गेश सिंह जी शनि सिंह जी कृषि विभाग के जिला कृषि अधिकारी गोदाम प्रभारी जितेंद्र पाल जी सहित क्षेत्र के सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment