Friday, December 6, 2019

उप कोषागार के संबंध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

युसुफ अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
निघासन-खीरी, उ0प्र0। संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्या सुनने के लिए आये जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह को तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित वकीलों ने एक ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि बंद किए गए उप कोषागार से  जन सामान्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस संबंध में बैंक के अधिकारियों से वार्ता कर एक काउंटर स्थानीय बैंक शाखा में चालू कराये जाने की मांग की है। अध्यक्ष मेजर सिंह ने डीएम को एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार तहसील निघासन में चल रहे उप कोषागार को बंद कर दिया गया है जिससे क्षेत्र के जनसामान्य को असुविधा हो रही है।
      छोटे-छोटे चालान मेड़बंदी शस्त्र रिनीवल व आकृर्षिक भूमि हेतु शुल्क जमा करने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। जिससे समय व धन का दुरुपयोग हो रहा है। इस संबंध में बैंक अधिकारियों से वार्ता कर एक काउंटर स्थानीय बैंक शाखा में चालू कराने की मांग की है इस दौरान तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment