ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/बहराइच (लखनऊ)। राष्ट्रीय लव-कुश महासंघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा एवं नानपारा की विधायक माधुरी वर्मा के नेतृत्व में नानपारा के एक दल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की और नानपारा को जिला बनाने की मांग की इस मौके पर डिप्टी सीएम को बताया गया कि नानपारा उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील है इस तहसील की आबादी और क्षेत्रफल पर्याप्त है।
विधानसभा क्षेत्र नानपारा का कुल क्षेत्रफल विधानसभा बलहा का कुल क्षेत्रफल महासी विधानसभा का 25 प्रतिशत एवं मटेरा विधानसभा का 60 प्रतिशत क्षेत्रफल एवं आबादी जोड़ते हुए नानपारा एवं मोतीपुर तहसील तथा महासी आंशिक को जोड़ते हुए नानपारा को जिला बनाया जाना जनहित में है। इस पर आगामी दिनों में विचार की जाने का आश्वासन दिया गया इस मौके पर नानपारा जिला बनाओ अभियान समिति के डॉक्टर शकील अंसारी ,केशव पांडे, भाजपा नेता अजय कुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अभय कुमार मद्धेशिया, के के श्रीवास्तव, पंकज कुमार जयसवाल, हरीश वर्मा, अनिल पांडे, आनंद पाठक, आशीष पांडे सहित दर्जनों संभ्रांत नागरिक शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment