Friday, December 6, 2019

परियोजना समन्वयक की उपस्थिति मे सफल शुरुवात परियोजना

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विकासखंड विशेश्वरगंज के घनघटा,शेखापुर,मरौटिया गांव में परियोजना समन्वयक आदर्श मिश्रा की उपस्थिति में सफल शुरुवात परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी व आशा के सहयोग से 0 से 2 वर्ष के बच्चे के माता पिता के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में विशेष अवसरों पर कीटाणुनाशक साबुन से हाथ धुलने व 5 साल 7 बार सम्पूर्ण टीकाकरण के बारे में बच्चे के माता पिता को विधिवत जानकारी दी गयी। 
सफल कोच अल्का सिंह ने बताया कि हमे खाना खाने से पहले शौच से आने के बाद बच्चे को खिलाने व छूने से पहले साबुन से हाथ धोना चाहिए। 
परियोजना समन्वयक आदर्श मिश्रा ने हाथ धोने का तरीका बताया और कहा की हम सभी को 40 प्रतिशत बीमारियां हाथ न धोने की वजह से होती है। इसलिए विशेष अवसर पर साबुन से हाथ धोएं व अपने बच्चे को सम्पूर्ण टीकाकरण लगवाए ताकि आपके बच्चे की शारीरिक व मानसिक स्तर की सफल शुरुवात के साथ भविष्य भी सफल हो सके व आपका बच्चा एक सफल इंसान बन सके। बैठक के दौरान नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व स्वयं सेवक शिवेंद्र शुक्ला सफल कोच अनूप मिश्रा,अनूप तिवारी,निशा कुमारी 0 से 2 वर्ष के बच्चे के माता पिता व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment