अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 95वीं जयंती के अवसर एक कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय बिशेश्वरगंज में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण पर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि अटलजी देश के सर्वमान्य नेता थे आज देश मे पार्टी का जो विराट स्वरूप दिखाई दे रहा है वह अटलजी जैसे महापुरुषों की ही देन है। अटल जी नेता के साथ साथ एक कवि भी थे उनकी कविताएं वास्तविकता पर आधारित हैं, उनकी कविताओं से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने का अटल जी ने देश को नया आयाम, नई ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने अटल जी के साथ अपने संस्मरणों को भी लोगों से साझा किया।
कार्यक्रम को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय मण्डल प्रभारी पीडी सिंह निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष माधवराज शुक्ल विजय शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजीव तिवारी ने की। इस अवसर पर महेश तिवारी पप्पू पाठक विजय शंकर द्विवेदी के एन द्विवेदी रघुवंश पाण्डेय पवन कुमार संजय मिश्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment