ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर) उत्तरप्रदेश/बहराइच। लव कुश महासंघ एवं जनकल्याण विकास संस्थान की ओर से रविवार को नानपारा के बाबू किशनलाल मद्धेशिया परिसर में नानपारा जिला बनाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लव कुश महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा रहे इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक ने पधानमंत्री की तारीफ की और कहा हमें जिला हमारा माई बाप प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ही दे सकते हैं उन्होंने कहा कि जिले के लिए प्रदेश सरकार को जमीन खरीदना नहीं पड़ेगा हमारे पास पर्याप्त जमीन है 200 एकड़ जमीन जिला पंचायत की है और 300 एकड़ बेनामी जमीन हमारे नानपारा के पास कुल 500 एकड़ जमीन मौजूद है जिसके कागजात हमारे पास हैं जबकि 200 एकड़ में ही जिला बन जाता है उन्होंने कहा सभी ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव लेकर क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के साथ वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे और नानपारा को जिला घोषित कराने के लिए बात करेंगे इसके बाद भी अगर जिला ना बना तो वे चक्का जाम भी करेंगे उन्होंने उम्मीद जताई है कि योगी जी नानपारा विधानसभा बलहा विधानसभा महासी विधानसभा आंशिक और मटेरा विधानसभा आंसिक को मिलाकर जिला बनाना है।
कार्यक्रम को चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू, अभय मद्धेशिया, अजय गुप्ता ,पंकज जयसवाल, जेबीएस के डॉक्टर शकील अंसारी ,केशव पांडे, रूपनारायण जयसवाल, आनंद श्रीवास्तव, आदर्श अग्रवाल, रेखा पांडे, मंजूर हसन हाशमी ,हाजी रमजान खान, हरीश वर्मा ,अशोक जयसवाल अनिल पांडे नीरज शर्मा आदि ने संबोधित किया इस मौके पर भारी संख्या में नानपारा मिहींपुरवा रुपैया बाबागंज इमामगंज मटेरा नवाबगंज आदि स्थानों से लोगों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments:
Post a Comment