Wednesday, December 18, 2019

गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा, गूंजा जय श्री राम का जयकारा

प्रमोद ठठेर (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
शिवपुर/बहराइच, उ0प्र0 : विकास खण्ड शिवपुर क्षेत्र अन्तर्गत बरदहा में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी रामकथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य रूप से निकली कलश यात्रा से हुआ। गाजे-बाजे के बीच निकली कलश यात्रा में हर ओर जय श्री राम का जयकारा गूंजता रहा।
कलश यात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई। समय आगे बढ़ा तो बाबा परम हंस धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। महिलाएं भी कलश लेकर पहुंचने लगी। दोपहर में करीब 12 बजे कलश यात्रा निकाली गई। आगे-आगे शोभा यात्रा में भक्ति गीतों पर झूमते श्रोता तो पीछे कलश लिए महिलाएं चल रही थी। हर ओर वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।बरदहा प्रमुख मार्ग से होते हुए यात्रा इमामगंज,लौकिहा,शिवपुर बाजार,बौंडी होते हुए सरयू नदी तट पर पहुंची। जहां पर अंतरराष्ट्रीय मानस व्यास रामचन्द्र पांडेय जी महाराज द्वारा पूजा-अर्चना के बीच कलश में जल भराया गया। यहां से यात्रा वापस उसी मार्ग से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची, जहां विधि विधान के साथ कलश को स्थापित कराया गया।
मुख्य यजमान,राज कुमार गुप्ता,रविशंकर शुक्ला, दिलीप सिंह, राजू गुप्ता,बृजभान सिंह,दामोदर पाल सिंह, मिथिलेश मिश्रा घनश्याम सिंह विनोद दीक्षित सूरज गुप्ता चंद्र प्रकाश गुप्ता अजय कुमार गुप्ता विमल कुमार गुप्ता अविरल गुप्ता अभिषेक गुप्ता राम गोपाल गुप्ता सुधीर गुप्ता प्रमोद कुमार गुप्ता यदुनंदन गुप्ता श्रीनिवास गुप्ता कृष्ण कुमार गुप्ता नवल किशोर गुप्ता श्याम लाल गुप्ता बिहारी लाल गुप्ता अरविंद जयसवाल शिवपुर उमाशंकर गुप्ता शिवपुर सुंदर पटेल बृजबिहारी मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि आज इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है, अब प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मानस व्यास रामचन्द्र पाण्डेय जी महाराज द्वारा संगीतमयी कथा सुनाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment