कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। नर्वल तहसील अंतर्गत सरसौल के बी आर एजुकेशन सेंटर चिल्ड्रेन स्कूल में बिना किसी परमिट व बिना किसी अथारिटी के चल रही डग्गामार ओमिनी वैन जरूरत से ज्यादा बच्चों को ठूस ठूस के घर से स्कूल व स्कूल से घर ले जाते है। एक के ऊपर एक चढ़कर बैठते है बच्चे। रास्ते मे होती रहती है बच्चों की काफी तकलीफ जिसका जिम्मेदार स्कूल का का मैनेजमैंट व पुलिस प्रशाशन है जो कि किसी की भी आखो में दिखाई नही पड़ता आखिर कौन जिम्मेदार है इस लापरवाही का आखिर क्यों कोई कार्यवाही नही होती इन पर आखिर कब प्रशासन अपनी आँखों पर बंधी पट्टी खोलेगा क्या किसी हादसे का इंतजार है या प्रशासन को हफ्ता देते है ये डग्गामार वाहन। अब देखना ये है कि क्या प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही होती भी है या नही!


No comments:
Post a Comment