Saturday, December 7, 2019

डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे . . . और बरस गयीं लाठियां

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे पर बारात में लाठियाँ बरसीं। मामला जनपद बहराइच के रामगाँव थाना अंतर्गत खजुहा गांव का है जहाँ लडकी की शादी थी।बारात फखरपुर से आई थी।जिसमें लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे।और द्वार पूजा हो रही थी।तभी गांव के कुछ लडके शराब के नशे में धुत्त होकर आये और अपनी पसंद का गाना डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे ।बजाने की जिद्द करने लगे।जिसका बरातियों और उसके घरातियों ने विरोध किया।जिससेदेखते ही देखते मारपीट होने लगी जिससे दूल्हे समेत दस लोग घायल हो गए।लडकी के पिता ने गाँव के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

No comments:

Post a Comment