Monday, December 23, 2019

आकाशीय पिण्डो का व्यास और परिधि पर प्रस्तुत किया मॉडल

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मंडल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच, उ0प्र0। 47 वी जवाहर लाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान,गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी मेरठ जिले मे  आयोजित किया गया।चार दिवसीय प्रदर्शनी में राज्य भर से शिक्षक अपने जनपदों के उपविषय पर मॉडल प्रस्तुत किया।बहराइच जनपद ने विभिन्न उप विषयों पर प्रतिभाग किया और मॉडल प्रस्तुत किया।जिसमें भावी परिवहन और संचार उपविषय के अंतर्गत लंबन विधि द्वारा आकाशीय पिण्डो का व्यास,परिधि ज्ञात करने का मॉडल प्रस्तुत किया गया जिसमें जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।मॉडल को प्रस्तुत करने के लिए देवीपाटन मंडल से नामित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सधुवापुर,विकासखण्ड महसी के सहायक अध्यापक डॉ आशीष श्रीवास्तव को पुरस्कार,ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि मेरठ में चार दिवसीय प्रदर्शनी में जिले ने अपना परचम लहराया।प्रदर्शनी के दूसरे दिन शिक्षण अधिगम सामग्री का मूल्यांकन व आवर्त सारिणी विषय पर सेमिनार का भी आयोजन किया गया।चार दिन के सम्पूर्ण कार्यक्रम में देवीपाटन मण्डल को द्वितीय स्थान भी मिला।देवीपाटन मण्डल से अशोक पाण्डेय, राज्यवर्द्धन श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्रा, दया शंकर प्रजापति,डॉ कृष्ण देव द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment