अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विकासखंड परिसर विशेषरगंज में आयोजित कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि मेले का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने उपस्थित कृषकों को मोदी और योगी सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रहे तमाम योजनाओं की जानकारी दी।
ज्ञात हो कि 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और कृषि तकनीकों की जानकारी देने के लिए विकास क्षेत्रों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे हैं ।इस आयोजन में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि और विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि कृषि कार्य अब घाटे का सौदा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,किसान सम्मान निधि ,विकास क्षेत्रों में कृषक कल्याण केंद्र की स्थापना, बीजों और पेस्टिसाइड्स की सुविधा तथा रासायनिक उर्वरको की उपलब्धता के चलते कृषको की तमाम समस्याओं का समाधान हो रहा है ।अब खेतों की मिट्टी की जांच करके मिट्टी के हेल्थ कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। तदनुसार पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए उर्वरकों के प्रयोग करने की जानकारी दी जा रही है ।मेले में उपस्थित उप कृषि निदेशक एके सिंह से बिधायक ने क्षेत्र में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना सॉइल हेल्थ कार्ड आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की ।इसके पूर्व कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने उपस्थित कृषको को बीजों और रासायनिक उर्वरकों तथा पेस्टिसाइड्स के प्रयोग की विस्तार से जानकारी दी ।विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने कहा योगी और मोदी सरकार कृषको के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर कृषि कार्य को आसान किया है।उनकी आय दुगनी करने के लिए सरकार कृतसंकल्प है ।कार्यक्रम में प्रधान कुशभौना उमाशंकर तिवारी, हनुमान शरण दीक्षित, मुन्ना तिवारी, समीर मिश्रा अजीत शुक्ला, बजरंग बहादुर शर्मा सहित क्षेत्र के तमाम कृषक उपस्थित रहे। "कृषक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में अब्यवस्थाओ पर बिधायक नाराज हुये।"
शनिवार को आयोजित कृषि जागरूकता कार्यक्रम में कृषको की कम उपस्थित देख कर बिधायक सुभाष त्रिपाठी ने आयोजको की क्लास लगा दी।मैले में प्रधान मंत्री बीमा योजना ,हेल्थ कार्ड ,आदि के आंकड़े न बता पाने पर तैयारी के साथ कार्यक्रम में आने की उन्होंने आओजको को हिदायत दी।उन्होंने कहा कि जागरूकता जैसे कार्यक्रम रश्मी न होकर वास्तविक उद्देश्यों के नजदीक पहुंचने वाले होने चाहिए।


No comments:
Post a Comment