सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। भारत के संविधान की प्रस्तावना वस्तुतः संविधान की मूल आत्मा है और यह भारत में भारतीय लोकतंत्र के स्थापना के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हमारा संविधान जहां एक तरफ सरकार को प्रस्तावना के अनुरूप प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करता है वही नागरिकों को भी सामाजिक आर्थिक और धार्मिक स्वतंत्रता का अवसर प्रदान करता है हम सबको मिलकर के राष्ट्र की एकता अखंडता और व्यक्ति की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। यह बातें नगर में स्थित राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल द्वारा कही गयी।
इसके साथ ही भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अरुण प्रकाश चौधरी ने भारत के संविधान की विकास निर्माण और उसके कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर रामकृष्ण यादव, मोहम्मद शरीफ अंसारी, शब्बीर अहमद, राजेंद्र प्रताप गुप्ता, रफीक अहमद सिद्दीकी, कलीमुल्लाह, अल्ताफ हुसैन अंसारी, अजय कुमार यादव, खालिद मुर्तजा उस्मानी, संजय वर्मा, आबिद अली सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment