Saturday, December 21, 2019

नागरिकता कानून बिल के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दुकानें बंद

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शनिवार को  नानपारा में भी विरोध हुआ परंतु यहां पर शांतिपूर्वक जामा मस्जिद पर एकत्रित होकर लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नानपारा को सौंपा। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद ने नानपारा के जिम्मेदार लोगों को इकट्ठा करके राष्ट्र और समाज हित की बातें बताईं व कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की थी। लेकिन शनिवार को नानपारा में होने वाले प्रोग्राम को में नगर के जिम्मेदार आलिम मौलाना मोइनुद्दीन कादरी एवं मौलाना जफर कमाल की ओर से नानपारा में किसी भी तरह का जुलूस नहीं निकाला गया। 
सभी लोग शांति पूर्वक जामा मस्जिद पर एकत्रित हुये और वहां पर विरोध करते हुए राष्ट्रपति महोदय को संबंधित ज्ञापन दिया गया। जिससे नगर में अमन शांति कायम रहे क्योंकि हम सभी लोग  इस देश में पैदा हुए हैं मुल्क हम सभी का है हम सब आपस में  हिल मिलकर रहना चाहते हैं। इस मौके पर नगर के चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू, पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद कुरैशी, अधिवक्ता जुबेर अंसारी, रहमत अली हाशमी एडवोकेट, सभासद समी उल्ला खान, हाजी कलारे ,कौमी एकता सोसाइटी के मंजूर हसन हाशमी, सपा नेता समीउद्दीन खा मुन्ना मारिया, शाहिद जमाल एडवोकेट, अजीम सानू सफीक कुरेशी आदि ने जलसे को संबोधित किया। 
इस मौके पर कोतवाल नानपारा संतोष कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार शुक्ला चौकी राजा बाजार इंचार्ज चंद्रपाल यादव ,तहसीलदार नानपारा दिनेश सिंह सहित भारी संख्या में नानपारा के संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment