अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वरगंज के अंतर्गत सरयूनहर खण्ड पंचम बहराइच मेन ब्रांच के सफाई कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने ग्राम शेखापुर के निकट प्रताप पुर तरहर रजबहा (ब्रांच) दूरी लगभग 15 कि. मी. के शिल्ट की सफाई अभियान की शुरुआत फावड़ा चला कर किया। इस ब्रांच में शिल्ट जमा होने तथा कई वर्षों से सफाई न होने से पूरे क्षेत्र में पानी नही पहुँच पा रहा था। इस कार्य के शुभारंभ से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है।
श्री त्रिपाठी ने कहा जब से भाजपा की सरकार आई है प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। सरकार की नजर हर कार्य पर है। सरकार किसानों के हित के लिए प्रदेश की नहरों की सफाई कार्य व्यापक रूप से करा रही है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका समुचित समाधान भी कराया। इस मौके पर सिंचाई नहर खंड पंचम के अधिशाषी अभियंता संजय सिंह सहायक अभियंता उदय प्रताप सिंह जूनियर इंजीनियर मुसाफिर मण्डल प्रभारी पीडी सिंह मण्डल अध्यक्ष संजीव तिवारी विवेक द्विवेदी माधवराज शुक्ल अनिल गुप्ता सतीश पाण्डेय संजय मिश्र प्रधान विनोद सिंह रामजन्म पाण्डेय बब्बन सिंह बुंदेल सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment