कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
बहराइच/कैसरगंज, उ0प्र0। उत्तरप्रदेश राज्य के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का 22 दिसम्बर 2019 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री वर्मा 22 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10ः20 बजे थाना जरवलरोड अन्तर्गत ग्राम बम्भौरा में संजय कुमार राव के आवास पर जायेगें। तदोपरान्त पूर्वान्ह 11ः00 बजे थाना कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम कोनारी में वीरभान सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जायेगें, तत्पश्चात मध्यान्ह 12ः00 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच पहुॅचकर सुविधानुसार स्थानीय भ्रमण, अवस्थान एवं रात्रि विश्राम करेंगे।
सहकारिता मंत्री श्री वर्मा 23 दिसम्बर, 2019 को मध्यान्ह 12ः00 बजे फसल कृषि अनुसंधान केन्द्र परिसर बहराइच पहुॅचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर अपरान्ह 01ः20 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच वापस आकर अपरान्ह 04ः30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।

No comments:
Post a Comment