अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। संपूर्ण भारत में कार्य कर रही सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था मदर टेरेसा फाउंडेशन ने सपा बहराइच के पूर्व जिलाध्यक्ष/283 विधानसभा नानपारा के सपा प्रत्यासी रहे रामहर्ष यादव पुत्र संतराम जी निवासी ललई पुरवा बांदी शिवपुर बहराइच को मदर टेरेसा फाउंडेशन का जनपद बहराइच का चेअरमैन मनोनीत किया गया है उक्त जानकारी देते हुए मदर टेरेसा फाउंडेशन के देवी पाटन मंडल चेअरमैन राशिद अली ने बताया कि फाउंडेशन के संस्थापक सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नासिर खान की संस्तुति पर जिला चेअरमैन बनाया गया है श्री अली ने कहा कि सपा के कद्दावर नेता रामहर्ष यादव के जिला चेअरमैन बनाये जाने से मदर टेरेसा फाउंडेशन ज़िले में बहुत मजबूत होगी और समाजसेवी कार्य में तेज़ी आयेगी और फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी श्री यादव को जिला चेअरमैन बनाये जाने पर प्रदेश महासचिव शौकत अली फ़ैज़ी,मंडल उपाध्यक्ष अतीक अहमद,मंडल महासचिव एडवोकेट अज़ीज़ अहमद,मंडल सचिव डॉ मोहम्मद रफ़ी,बहराइच शहर चेअरमैन शब्बीर खान,नानपारा नगर चेअरमैन सहाबुद्दीन खान,कय्यूम खान,सलाहुद्दीन खान,सुरेंद्र कुमार गुप्ता,राजेश गिरी,मोहम्मद निशाद खान गुड्डू,नूर अली,सईद अहमद,सहादत अली,रेहान अहमद,आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


No comments:
Post a Comment