अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विशेश्वरगंज के न्याय पंचायत नेवलापुर के न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर बिशेश्वरगंज में सह संकुल प्रभारी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ बिशेश्वरगंज के मंत्री जगरूप सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्रभारी नेवलापुर श्रीमती सोमलता मिश्रा ने की। कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष एवं बिशेश्वरगंज के अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने किया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक 50 मीटर की दौड़ में बिशेश्वरगंज प्रथम, 100मीटर में पूरेशिवसहाय एवं 200 मीटर में मथुरापुरवा के छात्र अव्वल रहे। प्राथमिक स्तर बालिक 50 मीटर की दौड़ में रनियापुर 100 मीटर में बिशेश्वरगंज प्रथम एवं 200 मीटर में भी बिशेश्वरगंज प्रथम की छात्रायें अव्वल रहीं। जूनियर स्तर बालक 50 मीटर की दौड़ में ककरा मोहम्मदपुर 100 मीटर में बिशेश्वरगंज प्रथम एवं 200 मीटर में भी बिशेश्वरगंज प्रथम के छात्र अव्वल रहे। जूनियर स्तर बालिका 50 मीटर की दौड़ में बिशेश्वरगंज प्रथम, 100 मीटर में बिशेश्वरगंज प्रथम एवं 200 में ककरा मुहम्मदपुर की छात्रायें अव्वल रहीं। साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक कैलाश नाथ गिरी राम चन्दर मिश्र रवि शुक्ल धनन्जय सिंह अनिता सिंह मिथिलेश वर्मा दिनेश राय अरविंद कुमार अजय पाण्डेय विजय शंकर मणि तिवारी अरुण कुमार अमित कुमार मिश्र ओम प्रकाश शुक्ल संजय सिंह मनोज मिश्रा अवधेश पाण्डेय मुशीर अहमद सुशील यादव अश्वनी तिवारी राजेन्द्र मिश्र नरेंद्र श्रीवास्तव अवधेश मिश्र रक्षाराम नीरू सिंह जमालुद्दीन सुरजीत द्विवेदी संजय सिंह उपासना पाण्डेय सुधीर द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकायें शिक्षा मित्र अनुदेशक एवं अनुचर उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment