ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। क्षेत्र में दो दिन से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को गन्ना एवं गेंहू की फसल को यह बारिश कारगार साबित हुई है जिन जिन किसानों ने अपनी अपनी फसलों में पानी नहीं लगाया था उन लोगों के लिए इस बारिश का पानी काफी लाभदायक हुआ है जिसकी वजह से सभी किसानों को फसल में खाद की जरूरत पड़ रही है।
तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया साधन सहकारी समिति पर खाद को लेने के लिए किसानों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है इसकी खास वजह यह क्षेत्र में 2 दिन से लगातार बारिश होने से फसलों में सभी किसानों को खाद की जरूरत पड़ रही है लेकिन समिति पर पूर्ण रुप से किसानों के लिए खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे किसानों को प्राइवेट दुकानदारों से ज्यादा रेट में खाद खरीदनी पड़ रही है। साधन सहकारी समिति के सचिव बाबूराम वर्मा ने बताया कि बारिश होने के कारण एक दम सभी कास्तकारों को खाद की जरूरत पड़ रही है बारिश होने से खाद की गाड़ी नही आ रही इसी बजह से भीड़ लग रही सभी को खाद नही उपलब्ध हो पा रही है।

No comments:
Post a Comment