Monday, December 9, 2019

ग्राम परसिया में प्रधान पद के वोटों की दोबारा होगी गिनती

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। परसिया गांव में चार साल पूर्व हुए प्रधान पद के चुनाव म की गिनती एक बार फिर से की। एसडीएम पयागपुर की कोर्ट ने दोबारा मतगणना का आदेश जारी किया है। 11 दिसंबर को एसडीएम कोर्ट पर पुनर्मतगणना करायी जाएगी। कैमरे की निगरानी में सभी वोट फिर से गिने जाएंगे। पयागपुर तहसील क्षेत्र के विकास खंड विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत परसिया में नौ दिसंबर 2015 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतगणना कराई गई थी। मतगणना में वोटों की हेराफेरी का आरोप लगा था। परसिया गांव निवासी वेद प्रकाश पुत्र राजमणि ने एसडीएम कोर्ट पर वाद दायर किया। 
उपजिलाधिकारी बाबूराम ने याची के अधिवक्ता विजय कुमार तिवारी और विपक्षी पक्ष के अधिवक्ता सत्यप्रकाश द्विवेदी की बहस की सुनवाई की। बहस के दौरान मतगणना को एक बार फिर से कराए जाने पर सहमति बनती हुई दिखाई दी। जिस पर एसडीएम ने 11 दिसंबर को उपजिलाधिकारी पयागपुर के न्यायालय पर सुबह 11 बजे मतगणना कराए जाने का आदेश जारी किया। एसडीएम ने एडीएम को पत्र भेजते हुए मत पेटिका, गणना सीट, मतपत्र लेखा आदि अभिलेख बीडीओ विशेश्वरगंज को उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी करने की बात कही है। इसके साथ ही पुलिस को मतपेटिकाओं को एसडीएम कोर्ट तक लाने और मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने के लिए भी पत्र भेजा गया है। एसडीएम ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को भी पुनर्मतगणना में उपस्थित रहने के लिए सूचना भेजी जा रही है।

No comments:

Post a Comment