Tuesday, December 10, 2019

टोयोटा कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाल बाल बचे लोग

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। स्वरूप नगर थाना छेत्र से गुजर रही अस्सी फिट रोड मे रावतपुर से जरीब चौकी कि ओर जा रही तेज रफ्तार टोयोटा कार अनियंत्रित होकर एक साइकल सवार युवक को टक्कर मारते हुऐ हैलेट अस्पताल के पीछे बनी दीवार से टकरा गयी जिससे साईकल सवार युवक के गंभीर चोटें आगयी व तेज टक्कर लगने से दीवार टूटकर गिर गयी। 
सड़क से गुजर रहे राहगीरों द्वारा हादसा देखकर टकराई हुई कार मे बैठे युवक ओर युवती को नीचे उतारा जिन्हें हल्की मामूली चोटें आयी थी जिन्होंने बताया कि कार कि ब्रेक अचानक फेल हो गयी जिससे कार अनियंत्रित हो गयी और साईकल सवार युवक से टकराते हुऐ दीवार मे जा भिड़ी उसी जगह पर टट्टर लगा हुआ एक झोंपड़ा भी बना था जिसमे उस समय कोई था नही वरना हो सकता था एक बड़ा हादसा। राहगीरों द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 112 मे काल कर पुलिस को सूचना दी गयी जिनकी सूचना पाकर घटनाक्रम मे पहुंची पुलिस जिन्होंने घायल को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया।

No comments:

Post a Comment