Monday, December 30, 2019

किसान खेतों में पराली न जलायें : बृजभूषण शरण सिंह

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विकास खण्ड कार्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा कृषि संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सांसद व विधायक द्वारा क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी के विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य क्रमशः- पयागपुर में रामलाल इण्टर कॉलेज खजुरी से रामरुचि पुरवा तक 610 मी• खड़ंजा कार्य, परसिया पण्डित सम्पर्क मार्ग से शिव प्रसाद तिवारी के घर तक 590• खड़ंजा कार्य, बिशेश्वरगंज में इकौना बिशेश्वरगंज मार्ग से परशुराम पुरवा तक 300 मी• खड़ंजा कार्य, तकिया में निबिहा से गुरुपुरवा तक 300मी• खड़ंजा कार्य, नेवलापुर गांव से मुरावन पुरवा तक 1 कि•मी• खड़ंजा कार्य, रमनगरा के बेसिया मजरे में फौजदार के घर से कमलियाकत के घर तक 70 मी• इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नित नए आयामों को छू रहा है। सरकार किसानों की आय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत सभी के खाते खुलने से भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगा है और देश किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खाते में मिल रहा। उन्होंने किसानों से खेतों में पराली न जलाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि खेतों में पराली जलाने से शहर ही नही, गांवों में भी प्रदूषण फैलता है। अपने सम्बोधन के दौरान विशिष्ट अतिथि श्री त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाले वार्षिक छः हजार रुपयों से किसानों खेती करने में काफी सहुलियत मिली है। उन्होंने कहा सरकार की नजर देश हर वर्ग के विकास पर है। प्रदेश व केंद्र सरकार उसी योजना पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के कृषि से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां भी प्रदान की। 
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय वरिष्ठ नेता सतीश त्रिपाठी अशोक शुक्ल डॉ नीरज पाण्डेय पीडी सिंह ने अपने विचार रखे। संचालन मण्डल अध्यक्ष धनुही राजकुमार कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर जेई भैरव प्रसाद मिश्र मण्डल अध्यक्ष संजीव तिवारी विजय शंकर द्विवेदी के एन द्विवेदी धनलाल पाण्डेय सतीश पाण्डेय महेश तिवारी पप्पू पाठक रामजन्म पाण्डेय भगवान दास गिरी रामफेरन पाण्डेय मुन्ना लाल पाण्डेय प्रमोद शुक्ल सन्तोष गौतम राम आशीष पासवान सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसानगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment