सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी पोलिंग स्टेशनों पर नाम बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है इसी क्रम में रविवार को नानपारा के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर बीएलओ द्वारा सूची पढ़कर सुनाई गई और नाम बढ़ाने एवं संशोधन कराने का मौका दिया गया नानपारा के पोलिंग स्टेशन जनता इंटर कॉलेज सहादत इंटर कॉलेज आदि पोलिंग स्टेशनों पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सदस्य मोहम्मद शमीम अहमद जाकर मतदाताओं को जागरूक किया और नए नाम मतदाता सूची में शामिल कराया और शमीम ने बताया लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारीयों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और नए नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment