सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र बहराइच द्वारा विकास खण्ड बलहा के सआदत इण्टर कॉलेज नानपारा में चल रहे दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह रही। प्रतियोगिता में बॉलीबाल, कबड्डी, लम्बी कूद ऊँची कूद आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जिसमे बालिका वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में रतना त्रिवेदी प्रथम, शीबा द्वितीय, नूरजहां तृतीय, लम्बी कूद मे सचिन कुमार उज्ज्वल पाण्डे द्वितीय, ज्ञान प्रकाश तृतीय रहे।। ऊँची कूद में ज्ञान प्रकाश प्रथम, ओमप्रकाश दिवतीय, प्रियांशू तृतीय रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानन्द युवा मण्डल विजेता व चिनीमिल युवा मण्डल उपविजेता बॉलीबाल बालक वर्ग में जुबलीगंज युवा मण्डल विजेता व सुन्दर युवा मण्डल उपविजेता रही।
इस मौके पर केन्द्र के लेखालिपिक इन्द्रशेन चौधरी, आदर्श मिश्रा, सुधाकर श्रीवास्तव,अकबर अंसारी,
आदि लोग रहे।


No comments:
Post a Comment