ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव आसपुर व दयालपुर में पराली व पतेल को न जलाने को लेकर एसडीएम कलीनगर हरीओम शर्मा ने गांव आसपुर के ग्राम प्रधान रामगोपाल एव गांव दयालपुर ग्राम प्रधान रामस्नेही भाष्कर की अध्यक्षता में अलग अलग खुली बैठक का आयोजन किया जिसमें एसडीएम ने बैठक में मैजूद किसानों पराली एवं पतेल को न जलाने को कहा और पटेल एवं पराली जलाने से भूमि को होने वाले नुकसान के विषय में किसानों को विस्तार से जानकारी दी एवं सामूहिक गड्ढा खुदवाकर व्यक्तियों के खेत की पतेल को गड्ढे में डालकर खाद बनाने की विधि के विषय में किसानों को बताया।
उन्होंने बताया कि पराली जलाने से भूमि की 2 सेंटीमीटर जमीन की उर्वरक शक्ति नष्ट हो जाती है एवं प्रदूषण बढ़ने से हानि होती है वाटर लेवल भी नीचे चला जाता है समस्त प्रकार के जीवांश नष्ट हो जाते है,एपीओ आदर्श वर्मा ने भी किसानों को पराली न जलाने की हिदायत दी साथ ही साथ पराली जलाने से होने बाले नुकसान के विषय मे किसानों से चर्चा की, आसपुर की बैठक साधन सहकारी समिति जमुनियां के प्रंगण में हुई इस दौरान आसपुर में बैठक में रामचंद्र लाल देवदास नेवाराम भूपराम हरिओम इंद्रजीत चेतराम राकेश रामकृष्ण प्रदीप शिवसागर राजाराम डालचंद्र रोशन लाल बलविंदर सिंह एवं ग्राम दयालपुर में राजेश कुमार कोटेदार, राजू महेंद्र वर्मा शंभू पाण्डेय सियाराम लोधी रामू पांडे गंगाराम गयादीन पांडेय आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment