प्रमोद ठठेर (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
शिवपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद के खैरीघाट क्षेत्र में खनन विभाग के कर्मचारियों ने अवैध बालू से लदी एक ट्रक को पकड़ कर खैरीघाट पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, आपको बता दें कि थाना खैरीघाट क्षेत्र अन्तर्गत मानझा दरिया बुर्द के समीप सरयू नदी से अवैध बालू खनन कर खनन माफिया धड़ल्ले से बाजार गुलजार कर रहे थे, जिसकी खबर लगातार प्रकाशित किया जा रहा था, प्रशासन ने अपनी गहरी नींद तोड़ी और खनन माफियाओ पर कार्यवाही करते हुए दो ट्रक को पकड़ कर सीज कर दिया है।


No comments:
Post a Comment