अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा में किसानों को खेती में जागरूक करने व जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने को लेकर विनुथना फर्टिलाइजर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चंद्रमणि मिश्र ने किया जिसमें विनुथना फर्टीलाइजर कंपनी के तत्त्वधान मे आये हुए वरीय कृषि अधिकारी अमित कुमार मिश्र ने किसानों से अधिक पैदावार के लिये अपने फसलों मे दिन प्रतिदिन रासायनिक खाद व दवा का प्रयोग ज्यादा मात्रा मे कर रहे हैं। जिससे जमीन की मृदा उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है। साथ ही मिटी, हवा, जल पूरा प्रदूषित होते जा रहा है, जिसके कारण अनेक प्रकार के रोग भी बढ़ते जा रहे है, उन्होंने किसानों को खेतों मे जैविक खाद किसान शक्ति का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। जैविक खाद के प्रयोग से मृदा मे कार्बन की मात्रा बढ़ती है। उर्वरा शक्ति भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र मे मृदा का बहुत महत्व होता है, क्योंकि बिना उपजाऊ मृदा होने पर कुछ भी संम्भव नही हैं। जिसे हम सभी लोग भली भांति तरह से जानते हैं।
जैविक प्रणाली से खेती करेंगे तो उसमें अनेक फायदे है क्योंकि मृदा मे अनेक प्रकार के छोटे छोटे सूक्ष्म जीव होते है। जिससे मृदा को भुरभुरा कर देते है। और हमारे फसलो के जड़ों का विकास होता है। उन्होंने किसानों को फायदे के बारे मे कई तरह के तकनीकी जानकारी दी। रासायनिक उर्वरकों के दृश्य परिणाम के सदर्भ विशेष रूप से बताया, उपस्थित कंपनी के ग्रुप लीडर संदीप वर्मा और कर्मचारी मुमताज तथा गांव के किसान मनोज कुमार ओम प्रकाश रामशंकर सहित ताम किसान मौजूद रहे।

Good information thanks. Organic Manure In Hindi
ReplyDelete