ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी हरिशंकर पुत्र श्यामाचरन 26 बर्षीय शुक्रवार पीलीभीत अस्पताल से मरीज देखकर वापस आते वक्त गांव खासपुर निवासी श्यामविहारी पोस्टमैन रिश्तेदार के यहां शाम को रुक गया वहा से खाना खाने के बाद रात के लगभग 8 बजे बाइक से अपने घर ककरौआ जा रहे थे माधोटांडा पीलीभीत रोड आसपुर जमुनियां चौराहे से कुछ दूरी पर आगे बढ़कर रोड पर खड़ी पिंचर ट्रक नंबर यूपी 86 7022 से बाइक टकरा गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पर 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सूचना मिलने पर पत्नी सरस्वती सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के तीन बच्चे है पुत्र अनिकेत कुमार, अजीत कुमार,पुत्री गौरी कुमारी है।

No comments:
Post a Comment