Tuesday, December 10, 2019

बेलगाम शोहदे को महिला सिपाही ने जूतों से पीटा, मिला सम्मान

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। बिठूर में एंटी रोमियो टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान एक सोहदे  को स्कूल जाने वाली छात्राओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करते हुए एवं छात्राओं को परेशान करते हुए पाया गया जिसे महिला कांस्टेबल चंचल चौरसिया ने छात्राओं वह आने जाने वाले लोगों के के सामने ही दंडित किया जिससे कि छात्राओं को ऐसे असामाजिक सौदों के खिलाफ संघर्ष करने एवं मौके पर ही दंडित करने की आत्मशक्ति आ सके उस सोहदे को थाना कार्यालय लाकर अंतर्गत धारा 294 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया गया। 
बहादुर महिला सिपाही का हुआ सम्मान-बिठूर थाने में तैनात बहादुर महिला सिपाही चंचल चौरसिया को शोहदे को पीटने के लिए स्थानीय लोगो ने साल माला डालकर सम्मान किया। इस मौके पर पुष्पा दीक्षित पुष्कर शुक्ला और समाजसेवी पुरषोत्तम अग्रवाल सत्येन्द्र त्रिवेदी ओम पांडेय श्यामू सिंह प्रदीप तिवारी संदीप शुक्ला व गंगा सुरक्षा दल के अध्यक्ष बच्चा तिवारी राजू बाबा कल्लू मिश्रा गोलू सिंह सुनील पांडेय जगदीश बाजपेई ने शाल और माला देकर सम्मानित किया।क्षेत्र की महिलाओ ने भी सिपाही का सम्मान किया और जनता ने कहा ऐसी ही बहादुर बिटिया थाने में रहेगी तो बेलगाम शोहदों पर लगाम लगेगी।

No comments:

Post a Comment