Friday, December 20, 2019

श्रीबालाजी महाराज का त्रिदिवसीय जागरण हवन पूजन

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विकास खण्ड क्षेत्र बिशेश्वरगंज स्थित पुरैना बजार के राम लीला प्रांगण मे श्रीबाला जी महराज का द्वितीय त्रिदिवसीय हवन एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक बाला जी सेवा समिति पुरैना बाजार द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन रामजानकी मंदिर के परिसर से बालाजी के गगनभेदी जयकारों के बीच विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में शामिल बालाजी के अलावा भगवान गणेश, बाबा भोलेनाथ, राम जानकी की प्रतिमाएं शामिल रहीं। शोभायात्रा में शामिल राजा छलिया के कलाकारों ने डीजे की धुनो पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा।शोभायात्रा में सनातन ध्वजों के साथ तिरंगा भी लहराता रहा। 
बालाजी समिति के सदस्यों ने सुबह 11 बजे कलश पूजन कर शोभायात्रा की शुरुआत कराई। शोभायात्रा में शामिल  राजा छलिया मंड़ल, राधा-कृष्ण, डांडिया नृत्य मंडल, वीर जवान मंडल, नृत्य मंडल के कलाकारों ने डीजे की धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई लक्खारामपुर के राम जानकी मंदिर पहुँची। यहां से वापस होते हुए देर शाम रामलीला मैदान पर समापन हुआ। बाजार के नहर चौराहा , लक्खा रामपुर चौराहा पर शोभायात्रा निकलने के दौरान छतों पर मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिशेश्वरगंज थाना पुलिस बल शोभायात्रा के साथ लगातार मौजूद रही। समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्र नें बताया कि आज शोभायात्रा, 20 को अखंड रामायण पाठ व 21 को विशाल भंडारे का साथ रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित है, 22 दिसंबर सुबह 4 बजे 56 भोग का महाप्रसाद वितरण कर समापन किया जाएगा ।शोभायात्रा में बुद्धिलाल दुर्गा प्रसाद मौर्य मनोज मिश्रा मोहनचंद्र पाण्डेय पवन उपाध्याय गोविंद जायसवाल अरविंद मिश्र संजय कसौधन शिवम गुप्ता रामबाबू वैश्य संतोष पंडित मंशाराम अनोखी लाल वर्मा राधेश्याम विश्वकर्मा गंगाराम सरवन बबलू ननके चौधरी आदि लोगों के साथ हजारों की संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment