प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच, उ0प्र0। थाना दरगाह शरीफ के चौकी सलारगंज परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, समस्त चौकी प्रभारी व उपनिरीक्षकगण व पुलिस विभाग के अधिकारी / कर्मचारीगण की मौजूदगी में थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के सभासद की उपस्थित में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में अधिकारीगण द्वारा सभी सभासदों को उच्च अधिकारीगण के आदेश- निर्देश से अवगत कराया गया। सभी को सूचना कार्यालय बहराइच द्वारा प्रेषित सन्देश जो हिंदी एवं उर्दू भाषा मे उपलब्ध है, सभी को प्रदान किया गया। नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 (CAA) की भ्रांति मिटाने हेतु सभी को सम्बोधित किया गया। सभी को बताया गया कि अफवाह फैलाने वालों व सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक सकुशल सम्पन्न हुई।

No comments:
Post a Comment