Monday, December 30, 2019

बूथ अध्यक्षों के साथ विशेष कार्यक्रम, CAA की जानकारी दी

गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। पीलीभीत जनपद की तहसील कलीनगर में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष शिवम जयसवाल के द्वारा कलीनगर मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नागरिकता संशोधन बिल के संबंध में सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी गई, कार्यक्रम में विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार जी का आगमन हुआ, जिनके द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं अध्यक्षों को नागरिकता संशोधन बिल के संबंध में जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष कलीनगर प्रवेश भारती, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय कटियार, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा तहसील कलीनगर अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील कटियार, सुखदेव जयसवाल, गंगाराम शर्मा, ब्रह्मअवतार जयसवाल, राम बहादुर शर्मा, सभी बूथों के अध्यक्ष, तराई क्षेत्र से आए बंगाली समुदाय के सभी भाजपा पदाधिकारी, व्यापार मंडल कलीनगर महामंत्री रवि गुप्ता, महामंत्री सचिन पांडे, सुभाष सिकदार, गौरव शर्मा पत्रकार, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, पवन जयसवाल, अरुण कुमार तिवारी, अंकुर सक्सेना, बागेश पांडे, नीतीश मिश्रा कौशल पांडे, ज्ञानेंद्र मिश्रा, नरेश चंद्र मिश्रा, शांति स्वरूप वर्मा, मनोज पांडे, मोहित राठौर, आशीष विश्वास, आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment