संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। दिल्ली पुलिस ने कई महिलाओं की शिकायत पर एक युवक को गुड़गांव के एक गांव से गिरफ्तार किया, पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक कुशीनगर जनपद का रहने वाला है। वह अपने को आईपीएस अफसर बता महिलाओं को अश्लील फोटो भेजता था। उसके खिलाफ़ पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार युवक का नाम गौरी शंकर है जो कुशीनगर का निवासी है तथा वह गुड़गांव के मुल्लाहेड़ा गांव से पकड़ा गया। उस पर आरोप है कि अपने आप को आईपीएस अधिकारी बता पहले महिलाओं से बातचीत कर नौकरी लगवाने की बात कहता।फिर उनके मोबाइल पर अश्लील फ़ोटो व वीडियो भेज परेशान करता था।जब उसके खिलाफ़ शिकायत दर्ज हुई और उसके नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो वह अपने आप को आईपीएस अधिकारी बता बात कर रहा था।

No comments:
Post a Comment