सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
अयोध्या मण्डल/अंबेडकर नगर, उ0प्र0। दिनांक 18.12.2019 को दिन में समय लगभग 12.00 बजे सरस्वती विद्दा मंदिर कसदहां थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर से घर लौटते समय बालक अभी पुत्र सुरेश यादव उम्र 5 वर्ष नि0ग्राम प्रतापपुर बेलवरिया थाना बसखारी अ0नगर का अपहरण कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर वादी श्री सुरेश यादव पुत्र विक्रमा यादव के तहरीर पर मु0अ0सं0 274/19 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया था विवेचना से अभियुक्तगण 1. ऋषभ यादव पुत्र पारस नाथ यादव नि0ग्राम जल्लापुर थाना आलापुर अ0नगर 2. राहुल पुत्र रामचन्द्र यादव नि0ग्राम जल्लापुर थाना बसखारी अ0नगर 3. अमन यादव पुत्र रामशब्द यादव नि0ग्राम नेवादा थाना जलालपुर अ0नगर का नाम प्रकाश मे आया जिसकी गिरफ्तारी हेतु स्वाट टीम व थाने की पुलिस लगायी गयी थी।
विवरण गिरफ्तारी : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वरि0 उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार राय व उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह के मय हमराह टीम व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 274/19 धारा 363 तरमीम धारा 364 भा0द0वि0 थाना बसखारी जनपद अ0नगर के वाछिंत अभियुक्तगण 1. ऋषभ यादव पुत्र पारसनाथ यादव नि0 जल्लापुर थाना आलापुर अ0नगर को आज दिनांक 17.01.2020 को हंसवर तिराहा से सुबह 06.10 बजे मय अपहरण मे प्रयुक्त मोटरसाकिल यू0पी0 50 ए0जेड0 6396 होण्डा शाइन व रंग लाल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ विवरण : अभियुक्त ऋषभ यादव द्वारा बताया गया कि मैं, राहुल और अमन ने मिलकर अपहरण की योजना बनायी थी। अमन यादव वादी सुरेश यादव का नजदीकी रिश्तेदार है उसी ने बताया कि सुरेश यादव ने अपनी जमीन का सौदा 80 लाख रूपये में किया है और जमीन बेचकर हंसवर जाने वाले हैं। अमन ने कहा बालक का अपहरण कर सारा पैसा वसूल लेंगे। इसी लालच में हमलोगों ने यह काम किया था।

No comments:
Post a Comment