कल्लू मिश्र (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बिठूर/कानपुर, उ0प्र0। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए भारत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सेना ने मुहिम छेड़ रखी है ! सेना की सी कंपनी 137 सी आर टी एफ 39GR गंगा टाक्स फोर्स के जवानों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के अभियान मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं I इसके तहत आज खासकर बिठूर में गंगा में गिरने वाले नाले के पानी को बोतल में भरकर पानी के सैंपल को जांच के लिए लिया है जिसके माध्यम से यह जांच की जाएगी कि नालों के जरिए गंगा में जो गंदगी जा रही है वह जलीय जीवो के लिए कितनी हानिकारक है और गंदे पानी को कैसे साफ किया जा सकता है साथ ही आसपास क्षेत्रों से गंगा में आ रहे गंदगी कूड़े आदि का भी निरीक्षण किया।
शुक्रवार को गंगा टाक्स फोर्स के जवानों की 12 सदस्यीय टीम बिठूर पहुंची जहां से वह दो भागों में विभाजित हो गई एक टीम ब्रह्माव्रत घाट से टूटा घाट की ओर गंगा के किनारे बसे क्षेत्र का भ्रमण करने निकल गई तो दूसरी टीम ब्रह्माव्रत घाट से अटल घाट की ओर निकल गई इस कंपनी में 12 जवानों के अलावा एक जेसीओ सूबेदार अभय राज सिंह जवानों का नेतृत्व कर रहे थे तो दूसरी कंपनी का नेतृत्व नायब सूबेदार जगदीश कर रहे थे इसके अलावा बिठूर गंगा सुरक्षा दल के सभी सदस्य भी कंपनी के साथ गंगा के किनारे किनारे कंपनी के साथ रहे कंपनी के सूबेदार अभय राज सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका काम गंगा के किनारे बसे लोगों को गंगा में गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक करना व गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी जाने से रोकना है और गंगा में जलीय जीवों की सुरक्षा करना है गंगा में जहां-जहां गंदे नाले गिर रहे हैं उसका सही जांच करके सरकार को रिपोर्ट पहुंचाने का है।


No comments:
Post a Comment